Infinix GT 20 Pro फोन को कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ पेश किया है, वहीं Nothing Phone 2a में भी मीडियाटेक का ही डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
Infinix GT 20 Pro फोन 8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया है, वहीं Nothing Phone (2a) 8GB रैम +128GB स्टोरेज, 8GB रैम+256GB स्टोरेज और 12GB रैम+256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
Infinix GT 20 Pro सिंगल कोर और मल्टीकोर में क्रमशः 1,020 और 3,384 का स्कोर करता है, जबकि नथिंग फोन 2ए सिंगल कोर में 1068 और मल्टीकोर में 2454 का स्कोर करता है।
Infinix GT 20 Pro फोन एनटूटू बेंचमार्क टेस्ट में 9,36,985 स्कोर करता है, वहीं Nothing Phone (2a) की बात करें, तो यह फोन एनटूटू टेस्ट में 7,07,480 का स्कोर करता है।
बर्नआउट बेंचमार्क ऐप के जरिए थ्रॉटलिंग टेस्ट में Infinix GT 20 Pro ने थ्रॉटलिंग के तहत 68.4 प्रतिशत का परफॉर्मेंस आउटपुट दर्ज किया, जबकि नथिंग फोन (2a) ने थ्रॉटलिंग के तहत 54.2 प्रतिशत का परफॉर्मेंस आउटपुट दर्ज किया।
दोनों फोन पर बीजीएमआई, सीओडी: मोबाइल और रियल रेसिंग 3 गेम में थर्मल मैनेजमेंट में इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस करता है। इसमें तीनों गेम खेलने पर तापमान में 11 °C की वृद्धि हुई, जबकि नथिंग फोन 2ए में 18 °C की वृद्धि हुई है।
Infinix GT 20 Pro में 6.78-इंच FHD+ एमोलेड पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि Nothing Phone 2a में 6.7 इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Infinix GT 20 Pro में रियर पैनल पर 108MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा और 32MP का कैमरा दिया है, जबकि नथिंग फोन 2ए में रियर पैनल पर 50MP+50MP डुअल कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
Infinix GT 20 Pro में 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है,नथिंग फोन 2ए में भी कंपनी ने 5,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।
Infinix GT 20 Pro के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 12GB/256GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है, जबकि Nothing Phone (2a) के 8GB +128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB +256GB की कीमत 25,999 रुपये है।
बेंचमार्क रिजल्ट को देखें, तो नथिंग फोन (2ए) के मुकाबले इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो बेहतर परफॉर्मेंस फोन है। हालांकि नथिंग फोन (2ए) गेमिंग डिवाइस नहीं है,बल्कि यह यूनिक डिजाइन, स्टॉक एंड्रॉयड-जैसे यूआई और बैटरी लाइफ प्रदान करता है।