Infinix GT 20 Pro में 6.78-इंच FHD+ एमोलेड पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है, वहीं POCO X6 Pro में 6.67-इंच 1.5K एमोलेड पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Infinix GT 20 Pro में कंपनी ने रियर पैनल पर 108MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा दिया है, वहीं POCO X6 Pro में आपको रियर पैनल पर 64MP+8MP+2MP का कैमरा मिलता है।
इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया है, वहीं पोको एक्स6 प्रो में कंपनी ने 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
Infinix GT 20 Pro फोन मीडियाटेक Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि POCO X6 Pro में कंपनी ने मीडियाटेक Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया है।
Infinix GT 20 Pro फोन 8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया है, वहीं POCO X6 Pro में आपको 12GB तक रैम और 256GB/512GB स्टोरेज है।
Infinix GT 20 Pro में आपको 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है, वहीं POCO X6 Pro में 5000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग की सुविधा मिलती है।
Infinix GT 20 Pro में कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS 14 ओएस दिया है, जबकि POCO X6 Pro में कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर आधारित HyperOS ओएस है।
Infinix GT 20 Pro के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 12GB/256GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये है, वहीं POCO X6 Pro के 8GB/256GB की कीमत 26,999 रुपये और 12GB/512GB की 28,999 रुपये है।