Infinix GT 20 Pro vs Realme GT 6T, दोनों में कौन है बेहतर?

Infinix GT 20 Pro में कंपनी ने 6.78-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक बाइटनेस दी है, वहीं Realme GT 6T में 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी है।

डिस्प्ले 

Infinix GT 20 Pro एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS 14 पर रन करता है, जबकि Realme GT 6T की बात करें, तो यह भी एंड्रॉयड 14 पर आधारित रियलमी यूआई 5.0 पर रन करता है। 

सॉफ्टवेयर 

Infinix GT 20 Pro में कंपनी ने रियर पैनल पर 108MP प्राइमरी, 2MP मैक्रो और 2MP का डेफ्थ कैमरा दिया है, जबकि रियलमी जीटी 6टी में कंपनी ने 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। 

रियर कैमरा 

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं रियलमी जीटी 6टी में  भी आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

फ्रंट कैमरा 

Infinix GT 20 Pro में कंपनी ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 Ultimate प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, वहीं रियलमी जीटी 6टी में आपको क्वॉलकॉम Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। 

प्रोसेसर 

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो गीकबेंच बेंचमार्क में सिंगल-कोर में 1020, मल्टीकोर में 3384 और  AnTuTu बेंचमार्क 936,985 स्कोर करता है, वहीं  Realme GT 6T AnTuTu पर 14,50,949, गीकबेंच पर सिंगर कोर में 1826, मल्टीकोर में  4544 स्कोर करता है। 

परफॉर्मेंस 

Infinix GT 20 Pro में  5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग है, जबकि रियलमी जीटी 6टी में आपको  5500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग  मिलता है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Infinix GT 20 Pro में 8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज है, वहीं रियलमी जीटी 6टी में 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज की सुविधा है।  

रैम-स्टोरेज 

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो Mecha Blue, Mecha Orange और Mecha Silver कलर में उपलब्ध है, वहीं रियलमी जीटी 6टी Fluid Silver और Razor Green कलर में उपलब्ध है। 

कलर 

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो 8GB/256GB की कीमत 24,999 रुपये, 12GB/256GB की कीमत  26,999 रुपये है, वहीं रियलमी जीटी 6टी 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/512GB की कीमत 39,999 रुपये है। 

कीमत