Infinix Hot 50  Vs  itel Color Pro

डिजाइन 

Infinx HOT 50 का स्लीक ब्लैक, वाइब्रेंट ब्लू और सेज ग्रीन कलर में मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी और ड्रीमी पर्पल वैरायटी में टू-टोन फिनिश के साथ वीगन लेदर बॉडी में आता है। दूसरी ओर, itel Color Pro डुअल-टोन फिनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी में आता है। डिवाइस की खासियत यह है कि बैक पैनल सूरज की रोशनी में रंग बदल सकता है।

डिस्प्ले

Infinix HOT 50 और itel Color Pro दोनों फोन में HD+ रेजोल्यूशन वाली IPS LCD स्क्रीन मिलती है, जो अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी देती है। हालांकि, Infinix HOT 50 का स्क्रीन साइज 6.7-इंच है और itel Color Pro का स्क्रीन साइ 6.6-इंच है।

परफॉर्मेंस

इनफिनिक्स हॉट 50 में आईटेल कलर प्रो के मीडियाटेक डाइमेंशनिटी 6080 चिपसेट की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली मीडियाटेक डाइमेंशनिटी 6300 SoC है। हालांकि हमने इनफिनिक्स हॉट 50 के परफॉर्मेंस का परीक्षण नहीं किया है, लेकिन हम जानते हैं कि मीडियाटेक डाइमेंशनिटी 6300 एक सक्षम SoC है।

कैमरा

आईटेल कलर प्रो में इनफिनिक्स हॉट 50 की तुलना में बेहतर रियर कैमरा कॉन्फिगरेशन है। इनफिनिक्स हॉट 50 में 48MP प्राइमरी और AI लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि आईटेल कलर प्रो में बेहतर 50MP मेन सेंसर और AI सेंसर है। दोनों फोन में फ्रंट पर 8MP कैमरा है।

बैटरी व चार्जिंग

दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी क्षमता और 18W चार्जिंग सपोर्ट सेटअप है। इस प्रकार, दोनों फोन में एक अच्छा बैटरी बैकअप होगा लेकिन चार्ज होने में समय लगेगा। हमारे टेस्टिंग में, itel Colour Pro PCMark बैटरी टेस्ट में 12 घंटे और 38 मिनट तक चला। आप Infinix HOT 50 से भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर

Infinix HOT 50 में Android 14 पर आधारित नए XOS से लैस है। वहीं, itel Color Pro पुराने Android 13-आधारित itelOS पर चलता है। इसके अलावा, दोनों में से कोई भी कंपनी अपने डिवाइस के लिए किसी भी OS रिलीज़ या सुरक्षा पैच का वादा नहीं करती है, इसलिए उन्हें कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट मिल भी सकता है और नहीं भी।

फैसला

अगर आपको लेदर बैक, IP54 प्रोटेक्शन, स्मूथ डिस्प्ले, अप-टू-डेट सॉफ़्टवेयर और बेहतरीन प्रदर्शन पसंद है, तो Infinix HOT 50 बेहतर विकल्प है। हालाकि, अगर आपको कम कीमत में कलर-शिफ्टिंग डिजाइन, बेहतर कैमरा सेटअप और ज्यादा रैम चाहिए, तो itel Color Pro चुनें।