Infinix Note 40 Pro 5G स्टाइलिश स्मार्टफोन है। फोन में वीगन लेदर बैक है जो हाथ में लेने पर अच्छा अनुभव देता है। यह MagCase के साथ आता है। साथ ही एआई पावर्ड Halo Lighting से लैस है।
Infinix Note 40 Pro 5G में 6.67-इंच 10-बिट AMOLED पैनल से लैस है जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Infinix Note 40 Pro 5G में 108MP OIS+2MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। प्राइमरी कैमरे डिटेल के साथ वाइब्रेंट तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि डायनामिक रेंज बेहतर हो सकती थी। वहीं फ्रंट कैमरा अच्छी सेल्फी कैप्चर करता है।
Infinix Note 40 Pro में कंपनी ने 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया है। स्टोरेज अधिकांश यूजर्स के लिए पर्याप्त होनी चाहिए, लेकिन इसमें अधिक स्टोरेज जोड़ने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।
Infinix Note 40 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन ने AnTuTu पर 4,61,827 स्कोर किया, जबकि गीकबेंच पर सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में इसने क्रमशः 919 और 2,271 का स्कोर किया।
Infinix Note 40 Pro 5G अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। हमने बीजीएमआई, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 के साथ टेस्ट किया। 30 मिनट तक गेम खेलने के बाद तापमान में मामूली वृद्धि को छोड़कर परफॉर्मेंस बढ़िया रहता है।
इनफिनिक्स नोट 40 प्रो 5जी एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS 14 पर रन करता है। सॉफ्टवेयर काफी सहज और उपयोग में आसान है। फोन फोलेक्स एआई असिस्टेंट के साथ आता है, जो चैटजीपीटी द्वारा सपोर्टेड है। इसमें दो साल के प्रमुख सॉफ्वेयर और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
Infinix Note 40 Pro 5G में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। यह पावर मैनेजमेंट के लिए चीता X1 चिप से लैस है, जो बेहतर बैटरी दक्षता, चार्जिंग सिक्योरिटी आदि प्रदान करता है। फोन को फुल चार्ज होने में करील 50 मिनट का समय लगता है।
Infinix Note 40 Pro के 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। एचडीएफसी और एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स के लिए 2,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
Infinix Note 40 Pro 5G आकर्षक कीमत पर मैगचार्ज तकनीक, वीगन लेदर बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और उपयोगी सॉफ्टवेयर सुविधाओं के साथ आता है। कुल मिलाकर नोट 40 प्रो उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बिना ज्यादा खर्च किए फीचर-पैक स्मार्टफोन चाहते हैं।