Infinix Note 40X खरीदें या POCO M6 Plus, 15000 रु. में कौन है बेस्ट 

हाल ही में लॉन्च Infinix Note 40X और POCO M6 Plus 15,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले 5जी फोन हैं। दोनों फोन में किसका स्पेसिफिकेशन ज्यादा दमदार है, जानते हैं यहां

Infinix Note 40X मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक बॉडी और तीन कलर जैसे कि ग्रीन, ब्लू और ब्लैक में आता है, वहीं दूसरी ओर POCO M6 Plus में पर्पल, सिल्वर और ब्लैक कलर में डुअल-टोन फिनिश के साथ ग्लास बॉडी है।

डिजाइन 

Infinix Note 40X में 6.78-इंच FHD+ एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन है, वहीं POCO M6 Plus में 6.79-इंच FHD+ एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080×2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन है।  

डिस्प्ले 

Infinix Note 40X फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS पर रन करता है, वहीं दूसरी ओर POCO M6 Plus एंड्रॉयड 14 पर आधारित HyperOS पर चलता है। 

सॉफ्टवेयर 

Infinix Note 40X में रियर पैनल पर 108MP प्राइमरी, 2MP macro और AI lens है, वहीं POCO M6 Plus में 108MP प्राइमरी, 2MP macro रियर कैमरा है। 

रियर कैमरा 

Infinix Note 40X  में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP में सेल्फी कैमरा है, वहीं पोको एम6 प्लस में कंपनी ने 13MP का फ्रंट कैमरा दिया है। 

सेल्फी कैमरा 

Infinix Note 40X  में कंपनी ने मीडियोटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का उपयोग किया है, वहीं पोको एम6 प्लस  में क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 2 AE प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 

प्रोसेसर 

इनफिनिक्स नोट 40एक्स  8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, वहीं पोको एम6 प्लस में आपको 6GB/8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। 

रैम-स्टोरेज 

इनफिनिक्स नोट 40एक्स  में  5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग है, वहीं पोको एम6 प्लस में 5030mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। 

बैटरी-चार्जिंग 

Infinix Note 40X के 8GB+256GB वैरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 15,999 रुपये है, वहीं POCO M6 Plus के 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 13,499 रुपये और 8GB+128GB की 14,499 रुपये है। 

कीमत 

स्पेसिफिकेशन के आधार पर देखें, तो POCO M6 Plus 15,000 रुपये से कम में बेहतर वैल्यू फॉर मनी फोन है। वहीं Infinix Note 40X भी इस प्राइस रेंज में बेहतर हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन भी प्रदान करता है। यदि POCO M6 Plus की तुलना में Infinix Note 40X को चुनते हैं तो निराश नहीं होंगे।

निष्कर्ष