Infinix Note 50X 5G का डिजाइन प्रीमियम और स्टाइलिश है। इसमें स्लिम और हल्का बॉडी दी गई है, जो एक मॉडर्न लुक प्रदान करती है। इसमें मैटेलिक फिनिश और स्लिम प्रोफाइल मिलेगी।
इसमें 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे क्वालिटी और शानदार स्मूथनेस के साथ एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।
इस फोन में MTD 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। फोन को एंटूटू पर 620348 स्कोर मिलता है। यानी यह अपनी प्राइस रेंज में लेटेस्ट फोन्स से अच्छी परफॉर्मेंस प्रदान करता है। डेली के कार्य और गेमिंग के लिए फोन अच्छा है।
Infinix Note 50X 5G में Android 15-बेस्ड XOS 15 कस्टम स्किन दी गई है, जो एक स्मूथ और पर्सनलाइज्ड यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करती है। फोन के साथ 2 साल का सॉफ्टवेयर और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।
Infinix Note 50X 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.6 अपर्चर, OIS, PDAF सपोर्ट) दिया गया है, जो शानदार फोटोग्राफी सुनिश्चित करता है। इससे क्किल की गई तस्वीरें सोशल मीडिया रेडी मिलती हैं।
सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। फ्रंट कैमरा से क्लिक की गई तस्वीरों में स्किन टोन हल्का हो जाता है। लेकिन, बजट के हिसाब से फ्रंट कैमरा को अच्छा कहा जाएगा।
फोन में 5,500mAh battery दी गई है जो कि पीसी मार्क टेस्टिंग में 12 घंटे 5 मिनट का स्कोर प्राप्त करती है। यानी इस फोन की बैटरी पूरे एक दिन आसानी से चल जाती है।
फोन में 45 वॉट की चार्जिंग स्पीड दी गई है, जिससे 5,500mAh की बड़ी बैटरी को चार्ज करने में कुल 41 मिनट का समय लगता है जो कि प्राइस के हिसाब से अच्छा कहा जाएगा।
कुल मिलाकर 10 हजार रुपये की रेंज में यह फोन खरीदने लायक कहा जाएगा क्योंकि इसमें बड़ी बैटरी, अच्छी परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले मिलती है। फोन के 6GB/128GB की कीमत Rs 11,499 और 8GB/128GB की कीमत Rs 12,999 है।