iPhone 15 series का इंतजार खत्म होने वाला है। आज यानी 12 सितंबर को कंपनी इस सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इस बार यह 'मेड इन इंडिया' होगा। प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है।
आईफोन 15 सीरीज का लॉन्च इवेंट 12 सितंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह के 10 बजे शुरू होगा यानी भारत में रात के 10 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसे apple .com या Apple TV app पर लाइव देख सकेंगे।
नई आईफोन 15 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इनमें iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं।
लीक के मुताबिक, आईफोन 15 सीरीज में नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिलेंगे। Green, नए क्रिमसन शेड के साथ लाइट ब्लू और रेड में लॉन्च हो सकते हैं।
अनुमानित कीमत कुछ इस तरह हो सकती है... > iPhone 15 = $999 (लगभग 81,900 रु.) > iPhone 15 Plus = $1099 (लगभग 89,900 रु.) > iPhone 15 Pro = $1199 (लगभग 98,900 रु.) > iPhone 15 Pro Max = $1299 (लगभग 1,06,900 रु.)
लीक्स के मुताबिक, आईफोन 15 में 6.1 इंच की डायनैमिक आइलैंड नॉच डिस्प्ले हो सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन फीचर हो सकते हैं।
ट्विटर पर @URedditor के पोस्ट के अनुसार, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में 8 जीबी रैम और A17 बायोनिक प्रोसेसर हो सकता है।
Naver पर yeux1122 की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 15 Pro 2TB तक की इंटरनल स्टोरेज देने वाला Apple का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
लीक की मानें तो आईफोन 15 में 3,877mAh बैटरी और आईफोन 15 प्लस में 4,912mAh बैटरी दी जा सकती है।
लीक्स के मुताबिक, इस सीरीज से सभी मॉडल्स में 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। वहीं iPhone 14 में 12MP डुअल कैमरा है।
iPhone 15 Pro सीरीज में अलर्ट स्विच की जगह एक नया एक्शन बटन आने की संभावना है।