iPhone 15 पर मिल रही इतने रुपये की छूट, जानें ऑफर्स

iPhone 15 पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 का 128GB वैरियंट ₹69,900 में उपलब्ध है, लेकिन बिग दिवाली सेल के दौरान यह स्मार्टफोन सिर्फ 57,999 रुपये में मिल रहा है। खरीदारों को 17% का डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 15 पर बैंक ऑफर 

iPhone 15 पर डिस्काउंट के अलावा, बैंक का फायदा भी उठा सकते हैं। सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, एसबीआई क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर ₹1,250 तक की छूट दी जा रही है।

iPhone 15 पर कैशबैक 

iPhone 15 की खरीदारी पर कैशबैक भी मिल रहा है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल रहा है।

iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर

पुराने स्मार्टफोन के बदले में  iPhone 15 पर ₹57,200 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज का मूल्य आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगा। 

क्यों खरीदें iPhone 15

iPhone 15 नया चिपसेट, बेहतर कैमरा और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है। इसमें डायनैमिक आइलैंड भी है, जो पहले केवल प्रो मॉडल्स में उपलब्ध था।

iPhone 15 प्रोसेसर-कैमरा 

iPhone 15 में A16 बायोनिक प्रोसेसर है, जो तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा है, जो iPhone 14 के 12MP कैमरे से काफी बेहतर है।