Apple की वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube के माध्यम से 10:30 PM IST (भारतीय मानक समय) से एप्पल इवेंट लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी अपने मुख्यालय, Apple Park में एक ऑन-ग्राउंड इवेंट आयोजित कर रही है।
उम्मीद है कि Apple 20 सितंबर को iPhone 16 की बिक्री शुरू कर देगा, जबकि प्री-ऑर्डर इवेंट के उसी सप्ताह शुरू हो सकते हैं।
iPhone 16 सीरीज में चार मॉडल पेश किए जा सकते हैं, जिसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल होंगे।
एक लीक के अनुसार iPhone 16 Pro का शुरुआती प्राइस इंडिया में 1,19,900 रुपये के रखा जा सकता है। iPhone 16 Plus की कीमत भारत में 89,900 रुपये से शुरू हो सकती है और iPhone 16 का रेट इंडिया में 79,900 रुपये रखा जा सकता है।
इस इवेंट में Apple Watch Series 10 लाइनअप, Apple AirPods Pro के अलावा पहली बार एक बिलकुल नया एंट्री-लेवल TWS और ANC फंक्शनलिटी वाला दूसरा मॉडल आ सकता है।
माना जा रहा है कि इस बार प्रो और प्रो मैक्स मॉडल आईफोन 15 से बड़े होंगे। iPhone 16 Pro में 6.27 की स्क्रीन तथा iPhone 16 Pro Max में 6.86 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं iPhone 16 6.1 इंच XDR display डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 16 Pro Max में 48MP Sony IMX903 सेंसर दिया जा सकता है जो telephoto periscope लेंस होगा। इस मॉडल में 48 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं। वहीं iPhone 16 Pro में 48MP Ultra Wide एंगल लेंस दिए जाने की बात लीक में सामने आ रही है। इन दोनों मॉडल्स में 5x optical zoom से लेकर 25x digital zoom तक देखने को मिल सकता है।
वहीं सेल्फी कैमरा की बात करें तो iPhone 16 series के सभी मॉडल्स में 12MP TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है जो मौजूदा आईफोंस से बेहतर और अपग्रेडेड होगा।