टॉप अपकमिंग स्मार्टफोन्स

iPhone 16 लाइनअप

एप्पल हर साल सितंबर में नई आईफोन सीरीज लाती है इसलिए यह पक्का माना जा रहा है 2024 में एप्पल आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max हो सकते हैं।

iPhone SE4

माना जा रहा है कि SE सीरीज में इस साल iPhone SE 4 आ सकता है। इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आईफोन लवर्स काफी उत्साहित हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है।

Samsung Galaxy Z Fold 6

सैमसंग के प्रीमियम फ्लिप और फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Fold 6 नाम से 10 जुलाई को पेश हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले डिवाइस का मार्केटिंग पोस्टर कजाखस्तान वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6

सैमसंग के प्रीमियम फ्लिप और फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Flip 6 नाम से 10 जुलाई को पेश हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले डिवाइस का मार्केटिंग पोस्टर कजाखस्तान वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं।

Google Pixel 9 सीरीज

Google Pixel 9 सीरीज साल की सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन रिलीज में से एक है। Google आमतौर पर अक्टूबर में अपने फ्लैगशिप Pixel सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करता है। इसलिए हमें उम्मीद है कि कंपनी इस साल अक्टूबर के मध्य तक Pixel 9 सीरीज को पेश कर सकती है।