OnePlus 12 में 6.82-इंच QHD+ 2K OLED LTPO 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO 12 में 6.78-इंच 1.5K LTPO OLED 144 हर्ट्ज डिस्प्ले, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
iQOO 12 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैनग 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है,वहीं OnePlus 12 में भी आपको Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
OnePlus 12 में आपको 16GB तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जबकि iQOO 12 में 24GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है।
OnePlus 12 में 50MP प्राइमरी+ 48MP अल्ट्रा वाइड + 64MP पेरिस्कोप लेंस है, जबकि iQOO 12 में 50MP प्राइमरी+ 50MP अल्ट्रा वाइड+ 64MP टेलिफोटो लेंस है।
OnePlus 12 में 32MP का फ्रंट कैमरा है, जबकि iQOO 12 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है।
iQOO 12 में कंपनी ने 5000mAh बैटरी का उपयोग किया है, वहीं OnePlus 12 में कंपनी ने 5400mAh की बैटरी दी है।
iQOO 12 में कंपनी ने 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, वहीं OnePlus 12 में कंपनी ने 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जर का सपोर्ट दिया है।
iQOO 12 के 12GB RAM + 256GB वैरियंट की कीमत 52,999 रु. वहीं 16GB RAM + 256GB वैरियंट की कीमत 57,999 रुपये है। इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है।
OnePlus 12 के 12जीबी रैम वैरियंट की कीमत भारत में 64,999 रुपये है, वहीं 16जीबी रैम वैरियंट की कीमत 69,999 रुपये है। इसकी सेल 30 जनवरी से शुरू होगी।