iQOO 13 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो सबसे तेज मोबाइल चिपसेट है। यह अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले सबसे अच्छे बेंचमार्क स्कोर देता है और गेमिंग में शानदार परफॉर्मेंस करता है। मल्टीटास्किंग और हैवी टास्क को भी आसानी से हैंडल कर लेता है।
iQOO 13 में 6.82-इंच 2K (1440 x 3168 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका फ्लैट स्क्रीन इसे गेमिंग और वीडियो देखने के लिए उपयोगी बनाता है।
iQOO 13 में IP68/IP69 रेटिंग है, जो इसे पानी और धूल से सबसे बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। यह 1,450 PSI तक के हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स और 80°C तापमान को सह सकता है। स्क्रीन पर Schott Alpha ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है।
iQOO 13 में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। नाइट मोड के साथ कम रोशनी में ली गई तस्वीरें साफ और डिटेल के साथ आती हैं, हालांकि कुछ हद तक कलर ज्यादा सैचुरेटेड लग सकते हैं।
iQOO 13 एंड्रॉयड 15 आधारित FunTouch OS 15 के साथ आता है। इसमें 56 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं, जिनमें 9 थर्ड-पार्टी ऐप्स शामिल हैं। हालांकि इसका यूआई स्मूथ है और एनिमेशन अच्छे हैं।
iQOO 13 में पेरिस्कोप लेंस नहीं है, जो इसके पहले मॉडल iQOO 12 में था। यह केवल 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। iQOO का कहना है कि उन्होंने कीमत को कम रखने के लिए पेरिस्कोप लेंस को हटाया है।