iQOO 13 टॉप फीचर्स

डिस्प्ले

आइकू 13 को 3168 X 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2के फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह BOE 8T LTPO 2.0 स्क्रीन है जो OLED Q10 पैनल पर बनी है।

चिपसेट

iQOO 13 सबसे नए और एडवांस एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OriginOS 5 के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है।

रियर कैमर

स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के दिए गए हैं। फोन के बैक के बैक पैनल पर OIS तकनीक वाला 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर, 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony IMX816 telephoto लेंस दिया गया है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस मोबाइल फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी व चार्जिंग

यह मोबाइल फोन 6,150एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो silicon anode टेक्नोलॉजी पर बनी है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

अन्य

आइकू 13 IP69+IP68 रेटेड स्मार्टफोन है। वहीं, इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स व 7K dual-drive heat sink दिया गया है। वहीं फोन के ​बैक कैमरा सेटअप में मौजूद “Energy Halo” LED 6 डायनामिक इफेक्ट्स हैं।

प्राइस

आइकू 13 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 12जीबी रैम मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है तथा 16जीबी रैम का रेट 59,999 रुपये है। फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी तथा ऑफर्स के तहत कंपनी की ओर से 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा जिसका फायदा HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर मिलेगा।