iQOO 13 vs Realme GT 7 Pro परफॉर्मेंस कंपैरिजन, कौन है ज्यादा फास्ट 

iQOO 13 गीकबेंच के सिंगल कोर में 3093 स्कोर करता है, जबकि Realme GT 7 Pro सिंगल कोर में 3109 स्कोर करता है। 

गीकबेंच 

Geekbench (मल्टी-कोर) टेस्ट में iQOO 13 9854 स्कोर करता है, जबकि Realme GT 7 Pro का स्कोर 9474 रहता है।दोनों के स्कोर लगभग समान हैं और आपके डेली यूज में फर्क महसूस नहीं होगा।  

गीकबेंच 

AnTuTu टेस्ट में iQOO 13 का स्कोर 28,05,924 रहता है, जबकि Realme GT 7 Pro का स्कोर 28,10,079 रहता है। Realme GT 7 Pro का स्कोर थोड़ा ज्यादा है, लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस एक जैसी है।  

एनटूटू 

CPU थ्रॉटलिंग परफॉर्मेंस टेस्ट में iQOO 13 और  Realme GT 7 Pro दोनों का पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 46.3% रहता है। दोनों डिवाइस के चिपसेट एक जैसे हैं और लंबे उपयोग में परफॉर्मेंस समान रहती है।

सीपीयू थ्रॉटलिंग

गेमिंग टेम्परेचर (90 मिनट बाद) iQOO 13 का 15.3°C बढ़ जाता है, जबकि Realme GT 7 Pro के तापमान 14.1°C वृद्धि होती है।  इसमें 3 पॉपुलर गेम (BGMI, Real Racing 3, COD: Mobile) 30-30 मिनट खेलकर परखा गया।  

गेमिंग टेस्ट 

iQOO 13 के 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB+512GB की 59,999 रुपये है, जबकि Realme GT 7 Pro के 12GB+256GB की कीमत 59,999 रुपये और 16GB+512GB की 65,999 रुपये है। 

कीमत 

दोनों फोन का परफॉर्मेंस आउटपुट सिंथेटिक बेंचमार्क टेस्ट और गेमिंग जैसे रियल-वर्ल्ड टेस्ट में बराबर है। इनके बीच का अंतर इतना मामूली है कि आपको इसे रोजमर्रा के उपयोग या भारी-भरकम टास्क जैसे गेमिंग के दौरान महसूस नहीं होगा। 

निष्कर्ष