iQOO Neo 7 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 SoC और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है।
फोन में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल कटआउट, स्लिम बेजेल्स और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ है।
iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ एड्रिनो 730 GPU है।
यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है- 8GB/12GB LPDDR5 रैम और 128GB/ 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज।
iQOO Neo 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा है।
iQOO Neo 7 Pro एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है, जो ओरिजन ओएस के साथ मिलकर काम करता है।
इस फोन में पावर बैकअप के लिए 120 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000 एमएएच बैटरी है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और जीपीएस शामिल हैं।
iQOO Neo 7 Pro में 'इंडिपेंडेंट गेमिंग चिप'इन्फ्रारेड सेंसर और सुरक्षा के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
iQOO Neo 7 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, जबकि 12GB/ 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इसकी सेल 15 जुलाई से Amazon और iQOO इंडिया वेबसाइट पर शुरू होगी।
फोन को 18 जुलाई तक 1,000 रुपये की शुरुआती छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, एसबीआई और आईसीआईसीआई डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।