हमने iQOO Neo 9 Pro फोन पर BGMI और Call of Duty प्ले किया और इस दौरान हैंडसेट से हमें काफी अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस मिला।
iQOO Neo 9 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC है, जिसकी मदद से रिलयल लाइफ में बिना किसी शटर और लेग्स के शानदार परफॉर्मेंस मिलती है।
इसमें 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा है। वहीं, 50MP प्राइमरी कैमरा काफी क्रिस्प और डिटेल इमेज क्लिक करता है। हैंडसेट में काफी शानदार पोर्टेट शॉट्स क्लिक करने की भी क्षमता है।
इसमें 5,160mAh बैटरी है जिसकी मदद से डिवाइस पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। प्रदर्शन मोड को सक्षम करने से लगभग 8.5 घंटे का स्क्रीन समय प्राप्त किया जा सकता है।
iQOO Neo 9 Pro फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से फोन 35 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।