iQOO Z9 5G में ब्रश पैटर्न डिजाइन के साथ एक फ्लैट बैक पैनल, मैट फिनिश है जो दाग से बचने में मदद करता है और चैम्फर्ड किनारों के साथ एक फ्लैट फ्रेम है। इसका वजन 188 ग्राम है जो अपने सेगमेंट में सही बैठता है।
iQOO Z9 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच FHD+ OLED डिसप्ले है। 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस से डिसप्ले सीधी धूप में चमकदार रहता है और अच्छे व्यूइंग एंगल भी प्रदान करता है।
इसमें 50MP+2MP डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दिन के उजाले में खींची गई तस्वीरों में अच्छी और और सटीक कलर प्रदान करती हैं। यहां तक कि पोर्ट्रेट मोड की तस्वीरों में भी एज डिटेक्शन अच्छा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO Z9 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा है। यह एक्सपोजर लेवल को संतुलित करते हुए त्वचा की टोन को सटीक रूप से पकड़ता है।
इसमें मीडियाटेक डाइमेस्निटी 7200 SoC है जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली फोन में से एक बनाता है। हैंडसेट बेंचमार्क में अच्छा स्कोर करता है और दैनिक कार्यों के साथ-साथ गेमिंग को भी बिना किसी रुकावट के संभाल सकता है।
यह एंड्रॉइड 14 पर आधारित फनटच OS 14 पर चलता है। इसमें बहुत सारे प्री-इंस्टॉल ऐप्स हैं और उनमें से कुछ को अनइंस्टॉल किया जा सकता है। अफसोस की बात है कि कंपनी केवल दो साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा कर रही है जो प्रतिस्पर्धा के बराबर नहीं है।
iQOO Z9 5G में 5,000mAh की बैटरी है। पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में इसका स्कोर लगभग 15 घंटे और 40 मिनट है। हैंडसेट आपको मध्यम से भारी उपयोग पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है।
iQOO Z9 5G 44W चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में चार्जर दिया गया है। इसे 0-100 प्रतिशत तक चार्ज होने में एक घंटे से अधिक समय लगता है जो इस सेगमेंट में अच्छा है।
फोन बेहतरीन परफॉर्मेंस, आकर्षक डिस्प्ले, पूरे दिन की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। यहां तक कि कैमरे भी काफी अच्छे हैं। यदि आप इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले की तलाश में हैं, तो iQOO Z9 5G निराश नहीं करता है।