iQOO Z9 5G को Graphene Blue और Brushed Green में लाया गया है। फोन 7.83mm अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और फ्रंट पर पंच होल डिसप्ले से लैस है। वहीं, रियर पर वर्टिकल दो बड़े कैमरा मॉड्यूल हैं।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 394PPI पिक्सल डेंसिटी, 91.90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाली 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिसप्ले है। सुरक्षा के लिए डीटी स्टार 2 प्लस ग्लास प्रोटेक्शन लगाया गया है।
इसमें ऑक्टा कोर 64 बिट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 5G मोबाइल प्लेटफार्म पर बेस्ट चिपसेट है जो कि 2.8Ghz की हाईएस्ट क्लॉक स्पीड पर काम करता है। साथ ही ग्राफिक के लिए ARM माली 610 जीपीयू है।
इसमें 8GB LPDDR4X रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम +256जीबी UFS2.2 इंटरनल स्टोरेज है। साथ ही इसमें 8GB एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी मिलता है।
इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX 882 प्राइमरी लेंस और 2MP बोकेह कैमरा लेंस है। वहीं, 16MP का फ्रंट कैमरा है।
इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह फिन 67.8 घंटे का म्यूजिक टाइम प्रदान कर सकता है।
यह लेटेस्ट एंड्राइड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। वहीं, मोबाइल के साथ कंपनी 2 साल के एंड्राइड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने के वादा भी कर रही है।
-8GB रैम +128GB की कीमत 19,999 रुपये है। -8GB रैम + 256GB की कीमत 21,999 रुपये है।