> iQOO Z9 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 SoC से लैस है और इसकी शुरुआती कीमत Rs 19,999 है। > Lava Blaze Curve में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 SoC है और इसकी शुरुआती कीमत Rs 17,999 है।
> iQOO Z9 5G का सिंगल-कोर स्कोर 1190 और मल्टी-कोर स्कोर 2681 है। > Lava Blaze Curve का सिंगल-कोर स्कोर 1103 और मल्टी-कोर स्कोर 2628 है। > दोनों डिवाइस लगभग एक ही स्कोर प्राप्त करते हैं। लेकिन, iQOO Z9 में ज्यादा पावरफुल SOC है।
> AnTuTu benchmark में iQOO Z9 5G का स्कोर 7,28,534 और Lava Blaze Curve स्कोर 5,75,509 है। > देखा जाए तो iQOO Z9 5G का स्कोर Lava Blaze Curve से ज्यादा है। > इसके अलावा बेंचमार्क टेस्ट में iQOO Z9 सिर्फ 2% बैटरी इस्तेमाल करता है और Lava Blaze Curve 10% इस्तेमाल करता है।
> सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में, iQOO Z9 5G पर मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 अपने पीक परफॉर्में के 92 प्रतिशत तक कायम रहा। > दूसरी ओर, लावा ब्लेज कर्व पर मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 अपने पीक प्रदर्शन को 89 प्रतिशत तक बनाए रख सकता है। > इस टेस्ट में iQOO Z9 लावा ब्लेज कर्व से थोड़ा ही बेहतर है।
> iQOO Z9 5G और लावा ब्लेज कर्व दोनों ही गेमिंग में समान प्रदर्शन करते हैं। > लावा ब्लेज कर्व की तुलना में iQOO Z9 5G गर्मी को बेहतर ढंग से प्रबंधित करता है।
> iQOO Z9 5G सभी बेंचमार्क में बाजी मारता है क्योंकि इसमें अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर है। > हालांकि, लावा ब्लेज कर्व थर्मल मैनेजमेंट में बेहतर काम करता है। > यदि आप अच्छे प्रदर्शन की तलाश में हैं, तो iQOO Z9 5G बेहतर ऑप्शन है।