iQOO Z9s Pro का रिव्यू

Phone

डिजाइन

इसका डिजाइन फ्लैगशिप iQOO 12 स्मार्टफोन की याद दिलाता है। हैंडसेट में घुमावदार किनारे और किनारों के चारों ओर क्रोमियम फिनिश के साथ एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा, फोन में एक चमकदार बैक पैनल है और यह 2 कलर - लक्स मार्बल और फ्लेमबॉयंट ऑरेंज ऑप्शन में आता है।

डिस्प्ले

इसका डिजाइन फ्लैगशिप iQOO 12 स्मार्टफोन की याद दिलाता है। हैंडसेट में घुमावदार किनारे और किनारों के चारों ओर क्रोमियम फिनिश के साथ एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है। इसके अलावा, फोन में एक चमकदार बैक पैनल है और यह 2 कलर - लक्स मार्बल और फ्लेमबॉयंट ऑरेंज ऑप्शन में आता है।

रियर कैमरा

ऑप्टिक्स की बात करें तो iQOO Z9s Pro में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। हैंडसेट कम से कम अच्छी रोशनी वाले वातावरण में आकर्षक तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि, तस्वीरें थोड़ी ज्यादा ब्राइट करता है।

फ्रंट कैमरा

इस हैंडसेट में फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेंसर है। डिटेल्स ज्यादा विजबल्स नहीं हैं और थोड़ा ब्राइट करता है। लेकिन, डेलाइट में अच्छी सेल्फी कैप्चर करता है और यह सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए तैयार होती हैं।

परफॉर्मेंस

iQOO Z9s Pro में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 SoC, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है। हमारे इस्तेमाल के दौरान, हैंडसेट ने बेसिक टास्क के लिए स्मूथ परफॉरमेंस देता है। वहीं, अनटूटू पर यह फोन 803223 स्कोर हासिल करता है जो कि प्राइस रेंज में ठीक कहे जा सकते हैं।

सॉफ्टवेयर

हैंडसेट एंडरॉयड 14-आधारित फनटच ओएस 14 पर चलता है। कंपनी ने डिवाइस के लिए दो साल तक प्रमुख ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

बैटरी

iQOO Z9s Pro 5,500mAh की बैटरी से लैस है - जो इस सेगमेंट में मानक 5,000mAh की बैटरी से बड़ी है। PCMark बैटरी टेस्ट में 14 घंटे और 22 मिनट का प्रभावशाली प्रदर्शन दिया, जो OnePlus Nord CE4 के प्रदर्शन से काफी मेल खाता है

चार्जिंग

इसके अलावा, हैंडसेट 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। मध्यम से भारी उपयोग में हैंडसेट कम से कम एक दिन तक आराम से चल सकता है। हमारे टेस्ट के दौरान, iQOO Z9s Pro 39 मिनट में 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

फैसला

फोन लुक और डिजाइन के अलावा परफॉर्मेंस व बैटरी के मामले में भी काफी शानदार है। अगर आप एक शानदार लुक वाला फोन देख रहे हैं तो iQOO Z9s Pro को 24999 रुपये की शरूआती कीमत में खरीद सकते हैं।