इसमें प्रीमियम लेदर डिजाइन बैक भी है, जो इसे और यूनिक लुक देता है। क्रिस्टल क्लियर क्लैरिटी और प्रीमियम इन-हैंड फील के लिए ग्लास डिजाइन कीपैड भी लगाया गया है। इसके अलावा यह तीन कलर्स में मिलेंगे।
फ्लिप फीचर फोन में ग्राहकों को 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। जो सामान्य तौर पर आने वाले अन्य कीपैड डिवाइस से बड़ी है और बेहतर अनुभव करने के लिए पर्याप्त है।
इसमें रिमूवेबल 1200mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ 7 दिन तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है यानी की कुल मिलाकर आप एक बार चार्ज करने पर itel Flip 1 को 7 दिन तक चला पाएंगे।
itel Flip Phone के कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में यूजर्स को VGA कैमरा मिलेगा। कैमरा आपको सिर्फ रियर पर ही मिलेगा, जिससे आपको सेल्फी क्लिक करनी पड़ेगी।
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने डिवाइस में ब्लूटूथ कॉलिंग और किंग वॉइस यानी की वॉइस कमांड देकर मोबाइल को चलाने की सुविधा दी है
आपको बता दें कि जहां आमतौर पर डिवाइस के साथ एक साल की वारंटी आती है यह 12 +1 यानी की 13 महीने की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ है।
itel Flip 1 फीचर फोन की कीमत मात्र 2,499 रुपये रखी गई है। यह कंपनी वेबसाइट, ऑनलाइन शॉपिंग साइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।