पत्थर जैसा मजबूत है JCB Toughphone MAX, जानें खूबियां

जेसीबी ने एक नया JCB Toughphone बाजार में उतारा है। यह MIL-SPEC 810G सर्टिफाइड है। इसका मतलब है कि करीब 1.8 मीटर तक की उंचाई से क्रंकीट पर गिरने पर भी इसमें खरोंच नहीं आती हैं। 

यह फोन अत्यधिक गर्मी और 0 डिग्री तक ठंड में भी परफेक्ट काम कर सकता है। JCB Toughphone IP68 रेटेड है, जो आधे घंटे तक 1.5 मीटर गहरे पानी में पड़ा रह सकता है। बॉडी शॉकप्रूफ और वायब्रेशन प्रूफ है।

जेसीबी टफफोन मैक्स में 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी पैनल है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस है। डिवाइस में अतिरिक्त ड्रॉप सुरक्षा के लिए रबर रिम के साथ गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन है। 

JCB Toughphone MAX डिस्प्ले 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 48MP main + 16MP ultra-wide + 2MP macro और VGA मॉड्यूल है।  फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है। 

JCB Toughphone MAX कैमरा 

जेसीबी टफफोन मैक्स में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। 

JCB Toughphone MAX प्रोसेसर 

फोन के रैम और स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है।  

JCB Toughphone MAX मेमोरी 

जेसीबी टफफोन मैक्स में पावर बैकअप के लिए दमदार 12,200 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 30 दिनों की स्टैंडबाय के साथ आता है।

JCB Toughphone MAX बैटरी

जेसीबी टफफोन मैक्स मॉडल की कीमत  £599.99 है, जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से तकरीबन 62,000 रुपये है। 

JCB Toughphone MAX कीमत