Jio Air Fiber को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस डिवाइस की खासियत है कि जहां अभी इंटरनेट की पहुंच नहीं है, वहां इसकी मदद से होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस मिलेगी।
Jio Air Fiber में यूजर दो तरह के प्लान ले सकते हैं, जिसमें यूजर्स को 30Mbps और 100Mbps की स्पीड मिलेगी।
जियो एयर फाइबर में शुरुआती 30Mbps प्लान के लिए यूजर को 599 रुपये खर्च करना होगा, वहीं 100Mbps प्लान की कीमत 899 रुपये है।
जियो एयर फाइबर में शुरुआती 30Mbps प्लान के लिए यूजर को 599 रुपये खर्च करना होगा, वहीं 100Mbps प्लान की कीमत 899 रुपये है।
कंपनी ने जियो एयर फाइबर प्लान के तहत 100Mbps स्पीड वाला एक और प्लान 1199 रुपये का है, जिसमें यूजर को 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।
अगर आपको थोड़ा और ज्यादा स्पीड और एंटरटेनमेंट चाहिए, तो फिर एयर फाइबर मैक्स प्लान चुन सकते हैं। इसमें 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी।
जियो मैक्स प्लान के तरह कंपनी ने 300Mbps, 500Mbps और 1000Mbps के तीन प्लान पेश किए हैं।
300Mbps प्लान की कीमत 1499 रुपये, 500Mbps के लिए 2499 रुपये और 1000Mbps प्लान की कीमत 3999 रुपये है।
जियो एयर फाइबर मैक्स के सभी प्लान्स में 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, अमेजनऔर जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ओटीटी ऐप्स भी मिलेंगे।
Jio Air Fiber को यूजर ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक कर सकते हैं। 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर या www.jio.com पर विजिट कर बुकिंग कर सकते है। जियो स्टोर्स से इसे खरीदा जा सकता है।