मात्र 999 रुपये में Jio Bharat V2 फीचर फोन लॉन्च

रिलायंस जियो ने भारतीय बाजार में नया 4जी फीचर फोन ‘Jio Bharat V2’ लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 999 रुपये है। कंपनी का दावा है कि ‘जियो भारत V2’ के दम पर वह 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ लेगी। आइए जानें इससे जुड़ी 10 बातें...

जियो भारत V2 फीचर फोन में 1.77 इंच की टीएफटी स्क्रीन है। इसके बैक पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है।

डिस्प्ले-कैमरा

‘जियो भारत V2’ 4G फोन है। इसमें आपको एचडी वॉयस कॉलिंग और एफएम रेडियो भी मिलते हैं।

एफएम रेडियो 

रिलायंस जियो के इस फोन की खासियत है कि इसमें आपको 128 जीबी का एसडी मेमोरी कार्ड सपोर्ट मिल जाता है। 

128 जीबी मेमोरी 

इस फीचर फोन में 1000 mAh की बैटरी, 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च दी गई है।

बैटरी 

Jio Bharat V2 फीचर फोन में ग्राहकों को जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी मिलेगा। 

जियो सिनेमा 

‘जियो भारत V2’ 4G फोन के ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। 

यूपीआई लेन-देन 

भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक ‘जियो भारत V2’ में अपनी भाषा में काम कर सकेंगे। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। 

22 भारतीय भाषा 

‘जियो भारत V2’ के साथ कंपनी ने एक मंथली रिचार्ज भी पेश किया गया है। इस प्लान को कंपनी ने 123 रुपये में उतारा है। 

123 रु प्लान 

123 रुपये के मंथली प्लान में कंपनी ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डाटा देगी। ‘जियो भारत V2’ पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे।

14 जीबी डाटा 

कंपनी ने 7 जुलाई से ‘जियो भारत V2’ का बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का प्लान ‘जियो भारत V2’ को 6,500 तहसीलों पर ले जाने का है। 

उपलब्धता