भारत की सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। प्लान की बढ़ी हुई कीमतें 3 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी।
आइए आगे आपको Jio के 84 दिन वाले प्रीपेड वैलिडिटी रिचार्ज प्लान की नई कीमत और बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं।
479 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की पहले कीमत 395 रुपये थी। वहीं, इस रिचार्ज की कीमत में 84 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
799 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की पहले कीमत 666 रुपये थी। वहीं, इस रिचार्ज की कीमत में 133 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
859 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की पहले कीमत 719 रुपये थी। वहीं, इस रिचार्ज की कीमत में 140 रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
1,199 रुपये वाला प्लान इस लिस्ट में सबसे महंगा है। इस रिचार्ज की कीमत पहले 999 रुपये थी। यानी प्लान मेें 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
प्लान की बढ़ी हुई कीमतें 3 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी। यानी आपके पास कम कीमत में रिचार्ज कराने के लिए 3 जुलाई तक का अवसर है। आप पुरानी कीमत में रिचार्ज अभी भी कर सकते हैं।