रिलायंस रिटेल ने नया जियोबुक 2023 (JioBook 2023) लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सिर्फ 16,499 रुपये रुपये है। खास बात है कि यह 4G लैपटॉप है।
JioBook (2023) में 11.6 इंच की डिस्प्ले है, जो 1366X768 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इस 4जी लैपटॉप के साथ आप सिम कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
इस जियोबुक में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। हालांकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
रिलायंस के इस जियोबुक में मीडियाटेक एमटी8788 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया गया है। इसे JioOS पर पेश किया गया है।
इस लैपटॉप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग या फिर ऑनलाइन क्लासेज के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है।
जियोबुक में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी फुल चार्ज के बाद 8 घंटे से भी अधिक का बैकअप देने में सक्षम है।
जियोबुक में कनेक्टिविटी के लिए 2 X USB 2.0, 1 mini-HDMI और 3.5एमएम ऑडियो जैक दिया गया है।
नई जियोबुक की कीमत 16,499 रुपये है। इसकी सेल 5 अगस्त , 2023 से शुरू होगी। यह नीले (Blue) कलर में उपलब्ध है।