Lava Agni 3 में 6.78-इंच 1.5K 3D कर्व्ड प्राइमरी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। पीछे की तरफ 1.74 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो कैमरा सेंसर के ठीक बगल में है।
Lava Agni 3 में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसी चिपसेट का उपयोग मोटोरोला रेजर 50 फोल्डेबल फोन में भी किया गया है।
Lava Agni 3 में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी मिलती है।
Lava Agni 3 में OIS + EIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 3X ऑप्टिकल जूम + EIS के साथ 8MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में EIS के साथ 16MP का कैमरा है।
Lava Agni 3 में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी का उपयोग किया है। इसके साथ आपको 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Lava Agni 3 फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। यूजर्स को तीन एंड्रॉयड अपग्रेड (एंड्रॉयड 15, 16, 17) और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
लावा अग्नि 3 में आपको डॉल्बी एटमॉस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बड़े वैपर चेंबर कूलिंग के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं।
लावा अग्नि 3 के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है। वही मॉडल 66W चार्जर के साथ उपलब्ध है, लेकिन इसकी कीमत 22,999 रुपये है। दूसरा वैरियंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 24,998 रुपये है।
लावा अग्नि 3 की सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। लावा अग्नि 2 यूजर्स को 8,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। यह दो कलर ऑप्शन में आता है- हीदर ग्लास और प्रिस्टिन ग्लास।