फोन सामने की तरफ कर्व्ड डिसप्ले से लैस है। वहीं, रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल हैं। वॉल्यूम कंट्रोल और पावर ऑन/ऑफ बटन बाईं ओर रखे गए हैं। ऊपर और नीचे के पैनल पर स्पीकर ग्रिल हैं। साथ ही हैंडसेट दो अलग-अलग रंग काले और हरे में आया है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 800 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच के कर्व्ड AMOLED डिसप्ले है।
हैंटसेट 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड से लैस MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर के साथ आता है।
फोन में रियर पर 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर 13MP सेल्फी कैमरा है।
इसमें 8 जीबी तक LPPDR5 रैम +256 जीबी तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ 8जीबी वर्चुअल रैम मिलती है।
इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मौजूद है। यह एक दिन चलने के लिए काफी है।
स्मार्टफोन को Android 13 पर लॉन्च किया गया है, लेकिन इस मोबाइल के साथ कंपनी 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट और सहित Android 14 और 15 अपडेट मिलेगा।
इसमें डुअल सिम 5G,, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.2, ओटीजी सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
हैंडसेट के 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम + 256 जीबी वैरियंट का प्राइस 18,999 रुपये है।
डिवाइस की सेल आने वाले 11 मार्च से दोपहर 12:00 अमेजन, लावा ई स्टोर और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।