Lava Yuva 4 vs Redmi A4 5G, जानें 10000 में कौन है बढ़िया

डिजाइन

Lava Yuva 4 में ग्लास बैक और दो डमी कैमरा कटआउट्स वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP रेटिंग नहीं है। वहीं, Redmi A4 5G में Halo Glass सैंडविच डिजाइन है, जिसमें ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम है और यह IP52 रेटेड है।

डिस्प्ले

Lava Yuva 4 में 6.5-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि  Redmi A4 5G में 6.88-इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 1,640 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।  

परफॉर्मेंस   

Lava Yuva 4 में Unisoc T606 प्रोसेसर, 4GB रैम, 4GB वर्चुअल रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। वहीं   Redmi A4 5G में Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर, LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट है। 

सॉफ्टवेयर  

Lava Yuva 4 Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, वहीं Redmi A4 5G HyperOS पर आधारित Android 14 पर चलता है। यह दो मुख्य Android अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त करेगा।  

कैमरा  

Lava Yuva 4 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। वहीं Redmi A4 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है।  Redmi A4 5G का ड्यूल कैमरा सिस्टम Lava Yuva 4 के सिंगल कैमरा सेटअप से अधिक वर्सेटाइल है। 

बैटरी- चार्जिंग  

Lava Yuva 4 में 5,000mAh की बैटरी है और 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। वहीं Redmi A4 5G में 5160mAh की बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 33W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में दिया गया है।  

प्राइस

Lava Yuva 4 के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 6,999 रुपये है, जबकि 4GB + 128GB की ₹7,499 रुपये है, वहीं   Redmi A4 5G के 4GB + 64GB की 8,499 रुपये और 4GB + 128GB की 9,499 रुपये है।

निष्कर्ष

Redmi A4 5G बेशक बेहतर विकल्प है। इसका प्रीमियम डिजाइन, 5G सपोर्ट, IP52 प्रोटेक्शन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा इसे Lava Yuva 4 से बेहतर बनाते हैं।  वहीं Lava Yuva 4 उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिनका बजट सीमित है।