Moto Edge 50 Fusion Vs  Vivo V30e

डिजाइन

मोटो एज 50 फ्यूजन में रियर वीगन लेदर है और  निचले पैनल में सिम कार्ड ट्रे, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक स्पीकर है। V30e के रियर पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ऑरा लाइट के साथ डुअल कैमरा है। सामने की तरफ, एक घुमावदार डिसप्ले पंच-होल कटआउट से लैस है।

डिसप्ले

Edge 50 Fusion में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का 3D कर्व्ड pOLED डिसप्ले है। V30e फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED पैनल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

मोटो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट दिया गया है। V30e V30e में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 है

ओएस

Edge 50 Fusion एंड्रॉयड 14 के साथ हेलो यूआई प्रदान करता है। यही नहीं इसमें 3 साल के ओएस और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Vivo V30e स्मार्टफोन Android 14-आधारित फनटचओएस 14 पर कार्य करता है।

मैमोरी

Edge 50 Fusion में डिवाइस में 12जीबी तक रैम के साथ 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है। वहीं, वीवो वी30ई के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹27,999 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹29,999 है।

कैमरा

Edge 50 Fusion में 50MP Sony LYTIA 700C सेंसर, 120° फील्ड ऑफ व्यू और 4x मैक्रो शॉट्स सपोर्ट वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, V30e में 50MP का प्राइमरी लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं, इसमें 50MP फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

मोटो फोन में 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। जबकि, Vivo V30e में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी है

प्राइस

Edge 50 Fusion के 8GB रैम +128 जीबी वेरियंट की कीमत 22,999 और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज का प्राइस 24,999 रुपये है। Vivo V30e के 8GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 29,999 है।