Moto G04 की 10 खूबियां

डिजाइन

फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है जो पैनल के ऐजेज तक आता है। वहीं, यह एक बॉक्सी डिजाइन कैरी करता है। इसमें वॉल्यूम रॉकर राइट साइड में हैं। पावर बटन को भी दाहिनी तरफ ही प्लेस किया गया है। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। वहीं, सामने पंच-होल डिसप्ले है।

डिसप्ले

मोटो जी04 को 1612 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह डिस्प्ले पंच-होल स्टाइल वाली है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर

मोटो जी04 को प्रोसेसिंग के लिए यूनिसोक टी606 से लैस कर बाजार में उतारा गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी57 जीपीयू मौजूद है।

ओएस

मोटोरोला ने अपने नए मोटो जी04 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 ओएस पर लॉन्च किया है जिसके साथ मोबाइल में माययूएक्स भी मौजूद है। कंपनी इस फोन को 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है।

मैमोरी

मोटो जी04 को 4जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो क्रमश: 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। ये दोनों वेरिएंट्स RAM Boost तकनीक से लैस हैं।

कैमरा

रियर कैमरा की बात करें तो यहां एलइडी फ्लैश से लैस 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी खींचने, रील्स बनाने तथा वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए नए लो बजट मोटोरोला स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

चार्जिंग

फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह बैटरी 40 घंटे से भी ज्यादा का बैकअप देने की क्षमता रखती है।

प्राइस

– 4GB RAM + 64GB Storage = ₹6,999 – 8GB RAM + 128GB Storage = ₹7,999

सेल

यह फोन Concord black, Sea green, Satin Blue और Sunrise orange कलर में २२ फरवरी से ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध रहेगा।