10 प्वाइंट्स में Moto G04 रिव्यू

डिजाइन

फोन मैट फिनिश में आता है जो विगन लेदर जैसा लगता है। फोन पकड़ने में आरामदायक है और यह IP52 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है। इसमें एडिशनल सुविधा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

डिसप्ले

इसमें HD+ रिजोल्यूशन वाला 6.56-इंच IPS LCD पैनल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इंडोर में डिसप्ले की क्वालिटी अच्छी है। लेकिन, सीधे धूप में स्क्रीन में कुछ भी देखने के लिए संघर्ष करना होता है।

रियर कैमरा

इसमें 16MP AI प्राइमरी कैमरा अच्छी रोशनी वाले वातावरण में अच्छी डिटेल और कलर सटीकता के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि, कम रोशनी में परिणाम औसत हैं, इसमें शार्पनेस की कमी दिखाई देती है।

फ्रंट कैमरा

फ्रंट पर 5MP कैमरा है जो कि डेलाइट में अच्छे रिजल्ट प्रोवाइड कराता है। वहीं, इसमें अच्छे फेशियल डिटेक्शन के साथ इमेज प्रोसेसिंग मिलती है। कैमरा इस कीमत में अच्छा परफॉर्म करता है।

परफॉर्मेंस 

इसमें Unisoc T606 chipset है जो कि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन डेली यूज में अच्छा परफॉर्म करता है। हालांकि, गेमिंग के मामले में इसमें नॉर्मल गेम जैसे Candy Crush, Ludo आदि खेल सकते हैं।

सॉफ्टवेयर

फोन MyUX बेस्ड Android 14 पर कार्य करता है। सॉफ्टवेयर समान ऐप आइकन और थीम के साथ एक स्टॉक एंडरॉयड का अनुभव प्रदान करते है। हैंडसेट में कई मोटो जेस्चर शामिल हैं।

बैटरी

इसमें 5,000mAh की बैटरी है। चूंकि फोन बुनियादी उपयोग के लिए है, इसलिए यह आराम से एक दिन तक चल सकता है। 50 प्रतिशत ब्राइट्नेस और वॉल्यूम लेवल के साथ एचडी रिजोल्यूशन में हमारे 30 मिनट के यूट्यूब वीडियो प्लेबैक टेस्टिंग में, हैंडसेट ने केवल 5 प्रतिशत बैटरी की खपत की।

चार्जिंग

डिवाइस के बॉक्स में 10W चार्जर शामिल है। डिवाइस को 0 से 100 प्रतिशत तक रिचार्ज करने में लगभग ढाई घंटे का समय लगता है, जो कि सेगमेंट के अन्य डिवाइसों की तुलना में थोड़ा धीमा है।

निष्कर्ष

मोटो जी04 अपनी कीमत के हिसाब से एक आकर्षक ऑप्शन है, इसकी शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। यह लगभग स्टॉक एंडरॉयड अनुभव और रोजमर्रा के कार्यों के लिए अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है। हैंडसेट एक साफ डिजाइन और आरामदायक पकड़ भी प्रदान करता है। जबकि कीमत को देखते हुए इसका कैमरा संतोषजनक है।