क्लीन डिजाइन और मैट फिनिश के साथ प्लास्टिक बैक से लैस फोन में कैमरा मॉड्यूल के लिए कोई कटआउट नहीं है। इसमें फ्रंट पर पंच होल कटआउट और बॉटम में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर दाहिनी तरफ है जो पावर बटन का काम करता है।
फोन में HD+ रिजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.56-इंच IPS डिसप्ले है। इसमें 563 निट्स ब्राइटनेस है जिससे सुरज की रोशनी में विजिबिलिटी थोड़ी परेशान करती है। लेकिन इंडोर यूज में डिसप्ले शानदार रिजल्ट देता है। यह Widevine L1 सर्टिफाइड है।
रियर पर 50MP प्राइमरी और 2MP मैक्रो लेंस है। डिटेलिंग के साथ कैमरा रिजल्ट डे-लाइट में काफी अच्छे आते हैं। वहीं प्राइमरी कैमरा सबजेक्ट पर क्विक फोक्स कर इमेज प्रोसेस करता है।
दूसरी ओर फ्रंट पर 16MP कैमरा मिलता है, जिससे हल्की स्मूथनिंग और वॉर्म स्किन टोन के साथ सेल्फी आउटपुट मिलता है।
फोन मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट और 6GB रैम व 128GB से लैस है। फोन की परफॉर्मेंस खास नहीं है। हालांकि, हैंडसेट बुनियादी उपयोग के लिए आदर्श है, जैसे मैसेजिंग, कॉलिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया ऐप्स का यूज करना।
हैंडसेट एंड्रॉइड 14-आधारित माई यूएक्स आउट ऑफ द बॉक्स चलाता है, जो एंड्रॉइड का लगभग-स्टॉक वर्जन प्रदान करता है। कंपनी डिवाइस के लिए तीन साल का सुरक्षा अपडेट देने का दावा करती है।
फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जिसे देखते हुए इसका उपयोग आसानी से एक दिन और फिर चार्ज के बीच कुछ समय तक चल सकता है। इसने मुझे ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग और नेविगेशन के साथ लगभग 8 घंटे का स्क्रीन-ऑन-टाइम दिया।
हैंडसेट को 33W फास्ट चार्जिंग एडाप्टर और यूएसबी टाइप-ए से टाइप-सी चार्जिंग केबल के साथ बंडल किया गया है। हैंडसेट लगभग दो घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह चार्ज हो जाता है।
8,999 रुपये से शुरू होने वाला मोटो जी24 पावर उन खरीदारों के लिए एक अच्छा स्मार्टफोन है जिनके पास बजट की कमी है और उन्हें 5जी कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है। यदि लैस फोन चाहिए तो iTel P55 और लावा ब्लेज 2 को देख सकते हैं, जिनकी कीमत Rs 10 हजार से कम है।
फोन के 4GB रैम +128GB वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये और 8GB रैम +128GB मॉडल 9,999 रुपये का है। मोबाइल की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर 7 फरवरी से शुरू होगी।