Moto G34 5G की 5 खूबियां

फोन में 6.5-इंच HD+ IPS LCD डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। वहीं, डिसप्ले रिस्पॉन्स और क्वालिटी के मामले में काफी शानदार है।

स्मूथ 120Hz डिसप्ले

हैंडसेट के बैक पैनल को कंपनी ने vegan leather से बनाया है जो कि अच्छी ग्रिप और हाथों में पकड़ने पर सुंदर लगता है। खास बात है कि रियर पर किसी प्रकार के फिंगर के निशान नहीं आते हैं।

वीगन लेदर बैक पैनल

इसमें Qualcomm Snapdragon 695 SoC है जो कि डेली के कार्यों को बड़ी ही आसानी से करने में सक्षम है। वहीं,  BGMI और NBA 2K Mobile गेम खेलने में हमें किसी प्रकार की कोई हीटिंग की समस्या नहीं हुई है।

शानदार परफॉर्मेंस

Moto G34 में शानदार SoC और 120Hz रिफ्रेट रेट के साथ मोटोरोला कस्टम MyUX एंडरॉयड स्किन मिलती है जो कि स्मूथ एनिमेशन उपलब्ध कराती है।

स्मूथ UI और एनिमेशन

Moto G34 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है जिससे क्लिक की गई तस्वीरों में डिटेल और शानदार कलर निखर कर आते हैं। वहीं, कुल मिलाकर कैमरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा मिलता है।

प्राइमरी कैमरा

प्राइस

Moto G34 5G के 4GB रैम +128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB रैम +128GB वैरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। सेल 17 जनवरी से शुरू होगी।