Moto G45 5G  Vs  Redmi 13 5G

डिजाइन

Moto G45 में रियर पर वीगन लेदर बैक है और वर्टिकल प्लेस डुअल कैमरा रेकटेंगुलर डिजाइन कैमरा मॉड्यूल पर प्लेस हैं। दूसरी ओर Redmi 13 Crystal Glass Design पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर ग्लास लेयर चढ़ी है। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।

डिस्प्ले

g45 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का बड़ा ब्राइट डिस्प्ले है। वहीं, रेडमी 13 5G में 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच की FHD+ पंच होल डिस्प्ले दी गई है।

प्रोसेसर

moto g45 5G में स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट दिया है। वहीं, दूसरी ओर Redmi 13 5G में 4नैनोमीटर फे ब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

प्रोसेसर

moto g45 5G में रियर पर 50MP प्राइमरी और 2MP सेकंडरी मेक्रो शूटर है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है। दूसरी ओर रेडमी 13 5जी के रियर पर 108MP Samsung ISOCELL HM6 मेन सेंसर और 2MP macro लेंस के साथ Selfie camera 13MP का है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते मोटरोला स्मार्टफोन में कंपनी ने 18W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है। वही, Redmi 13 5G में 5,030mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

सॉफ्टवेयर

moto g45 5G एंड्रॉयड 14 आधारित है। फोन के साथ कंपनी 1 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट मिलेगी। वहीं, Redmi 13 5G Xiaomi के नए हाइपरओएस बेस्ड एंडरॉयड 14 ओएस पर काम करता है जो दो साल OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

प्राइस

मोटो फोन के 4GB रैम +128 जीबी वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपये है और 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है। Redmi 13 5G में के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये है।

फैसला

दोनों फोन प्राइस के मामले में काफी किफायती हैं। लेकिन, प्राइस और प्रोसेसर के मामले में मोटो का फोन आगे दिखाई देता है। वहीं, दूसरी ओर रेडमी का फोन बैटरी और चार्जिंग स्पीड में आगे दिखता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कंपैरिजन में मोटो जी45 5जी फोन रेडमी 13 5जी से बेहतर दिखता है।