Moto G85  Vs  CMF Phone 1

डिजाइन

Moto G85 को कोबाल्ट ब्लू, ओलिव ग्रीन ओर अर्बन ग्रे कलर में लाया गया है, जिसके रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं, CMF Phone 1 के बैक को रिप्लेस किया जा सकता है। दोनों फोन में पंच होल फ्रंट डिस्प्ले है।

डिस्प्ले

दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले मिलती है। लेकिन, मोटो फोन की स्क्रीन सुपर एमोलेड एलटीपीएस है और CMF में FHD+ pOLED 3D कर्व स्क्रीन दी गई है।

प्रोसेसर

मोटो जी85 5जी में क्वालकॉम Snapdragon 6s Gen 3 आक्टाकोर प्रोसेसर है। वहीं, CMF Phone 1 में मीडियाटेक का दमदार डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट लगाया गया है।

कैमरा

दोनों फोन्स में रियर पर डुअल कैमरा प्लेस हैं। मोटो जी85 5जी में 50MP मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है। दूसरी ओर CMF Phone 1 में 50MP प्राइमरी और एक पोर्ट्रेट सेंसर है। जबकि, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।

सॉफ्टवेयर

मोटो जी85 5जी स्मार्टफोन में एंडरॉयड 14 ओएस पर कार्य करता है। वहीं, CMF Phone 1 में एंडरॉयड 14 आधारित Nothing OS 2.6 है।

बैटरी

Moto G85 5G फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। जबकि, CMF Phone 1 में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी है।

प्राइस

Moto G85 के 8GB रैम +128GB बेस मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज मॉडल का प्राइस 19,999 रुपये है। वहीं, CMF Phone 1 के 6GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है।

निष्कर्ष

स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो दोनों फोन के लगभग एक जैसे ही हैं। लेकिन, डिसप्ले के मामले में Moto G85 ज्यादा बेहतर है क्योंकि इसमें pOLED स्क्रीन मिलती है। लेकिन, प्रोसेसर CMF Phone 1 का अच्छा है। यह तुलना व निष्कर्ष स्पेसिफिकेशन्स शीट के आधार पर की गई है।