Motorola Edge 50 Fusion में 5,000mAh बैटरी के साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि Nothing Phone 2a में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
PCMark बैटरी लाइफ बेंचमार्क टेस्ट है। इस टेस्ट में Motorola Edge 50 Fusion की बैटरी 9 घंटे और 53 मिनट्स में खत्म होती है, वहीं Nothing Phone (2a) में 14 घंटे और 13 मिनट्स की बैटरी लाइफ मिलती है।
दोनों डिवाइस पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल के साथ 30 मिनट तक यूट्यूब पर वीडियो प्ले किया। Motorola Edge 50 Fusion में 4 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप हुआ, जबकि Nothing Phone (2a) की बैटरी मात्र 3 प्रतिशत तक ड्रॉप हुई।
दोनों फोन पर 30 मिनट तक BGMI, COD: Mobile और Real Racing 3 खेलने पर Motorola Edge 50 Fusion में औसत 8.5 प्रतिशत तक बैटरी ड्रॉप हुई, जबकि Nothing Phone (2a) में 7.5 प्रतिशत बैटरी तक ड्रॉप हुई।
Motorola Edge 50 Fusion 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 36 मिनट का समय लेता है, वहीं Nothing Phone (2a) 20 प्रतिशत से 100 तक चार्ज होने में 56 मिनट का समय लेता है।
Motorola Edge 50 Fusion के 8GB+128GB बेस वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये है, वहीं Nothing Phone 2a के बेस वैरियंट 8+128 जीबी की कीमत 23,999 रुपये हैं।
Motorola Edge 50 Fusion vs Nothing Phone 2a में बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें, तो नथिंग फोन 2A का परफॉर्मेंस बेहतर रहता है, वहीं फास्ट चार्जिंग के मामले में मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन आगे रहता है।