Motorola Edge 50 Fusion vs OnePlus Nord CE4, जानें परफॉर्मेंस में कौन है बढ़िया

Motorola Edge 50 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है, जबकि  OnePlus Nord CE 4 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर  व Adreno 720 GPU मिलता है।

प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में आपको 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है, जबकि OnePlus Nord CE4 5G फोन में आपको 8 जीबी रैम और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। 

रैम-स्टोरेज 

Motorola Edge 50 Fusion का गीकबेंच टेस्ट में सिंगल कोर और मल्टीकोर क्रमशः 1,020 और 2,945 स्कोर करता है, वहीं, OnePlus Nord CE4 सिंगल कोर में 1138 और मल्टीकोर में 2950 स्कोर करता है। कमोबेश दोनों परफॉर्मेंस एक जैसा  रहता है। 

गीकबेंच 

Motorola Edge 50 Fusion का एनटूटू स्टोर 6,20,648 रहता है, जबकि OnePlus Nord CE4 का ओवरऑल एनटूटू स्कोर 8,19,347 है यानी वनप्लस का फोन आगे रहता है। 

एनटूटू 

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन वनप्लस नॉर्ड CE4 की तुलना में तीव्र भार को संभालने के लिए बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज किया गया है। बर्नआउट टेस्ट में मोटो का यह फोन पीक परफॉर्मेंस 76.5 प्रतिशत तक गया, वहीं वनप्लस डिवाइस 73.1 प्रतिशत तक। 

सीपीयू थ्रॉटल

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन ने यहां Nord CE4 की तुलना में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट का प्रदर्शन किया। गेम खेलने के बाद बाद वाला लगभग 23 डिग्री तक गर्म हो गया, जबकि एज 50 फ्यूजन में केवल 20 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

गेमिंग 

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है, वहीं OnePlus Nord CE4 5G में 6.7 इंच FHD+ फ्लूइड एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 पीक ब्राइटनेस दिया है। 

डिस्प्ले

Motorola Edge 50 Fusion  में 50MP+13MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई4 5जी में 50MP+8MP रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा है। 

कैमरा

Motorola Edge 50 Fusion  में 5,000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जबकि वनप्लस नॉर्ड सीई 4 में 5500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

बैटरी

Motorola Edge 50 Fusion  के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये, 12GB+256GB वैरियंट की 24,999 रुपये है। OnePlus Nord CE4 के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये, 8GB+256GB वैरियंट की 26,999 रुपये है।

प्राइस 

जो यूजर परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन एक विकल्प के रूप में उभरा है। मोटोरोला स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट और इंटेंस लोड के तहत प्रदर्शन बनाए रखने में बेहतर है। बैटरी और चार्जिंग में वनप्लस का फोन आगे है। 

निष्कर्ष