Motorola Edge 50 Fusion के शुरुआती 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये है, वहीं OPPO F25 Pro 5G के शुरुआती 8जीबी रैम वैरियंट की कीमत भी 23,999 रुपये है। जानें दोनों में कौन सा फोन है ज्यादा बढ़िया?
Motorola Edge 50 Fusion में 6.7-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जबकि OPPO F25 Pro 5G में 6.7 FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2412 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
Motorola Edge 50 Fusion को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया है, जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में आपको MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है।
मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वैरियंट है, वहीं ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 8GB रैम +256GB स्टोरेज और एक्सटेंटेड 8GB रैम की सुविधा है।
Motorola Edge 50 Fusion में रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 32MP का कैमरा है, जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में 64MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है।
Motorola Edge 50 Fusion में आपको 5,000mAh battery और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी 5000mAh बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Motorola Edge 50 Fusion फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित Hello UI पर रन करता है, जबकि ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में Android 14 आधारित Color OS 14 है।
Motorola Edge 50 Fusion के 8GB+128GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये, 12GB+256GB वैरियंट की 24,999 रुपये है। वहीं ओप्पो एफ25 प्रो 5जी के 8GB रैम +128जीबी की कीमत 23,999 रुपये, 8GB रैम +256 जीबी वैरियंट की कीमत 25,999 रुपये है।