Moto Edge 50 Neo  Vs  Moto Edge 50 Fusion

डिजाइन 

मोटोरोला एज 50 नियो के बैक में चार पैनटोन-सर्टिफाइड कलर में वीगन लेदर फिनिश और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन है। दूसरी ओर, एज 50 फ्यूजन में टेक्सचर्ड वेगन लेदर सरफेस है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है और यह धूल और पानी प्रतिरोधी है।

डिस्प्ले

मोटोरोला एज 50 नियो के बैक में चार पैनटोन-सर्टिफाइड कलर में वीगन लेदर फिनिश और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन है। दूसरी ओर, एज 50 फ्यूजन में टेक्सचर्ड वेगन लेदर सरफेस है। इसे IP68 रेटिंग भी मिली है और यह धूल और पानी प्रतिरोधी है।

प्रोसेसिंग

मोटोरोला एज 50 नियो में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC है जो मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC के बराबर है। हालांकि, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन 12GB तक रैम प्रदान करता है, जो एज 50 नियो की 8GB क्षमता से 4GB अधिक है, जो बेहतर मल्टीटास्किंग प्रदर्शन प्रदान करता है।

सॉफ्टवेयर

मोटोरोला के दोनों फोन एंडरॉयड 14 पर चलते हैं और गूगल ऐप के अलावा किसी थर्ड पार्टी ऐप के बिना स्टॉक एंडरॉयड एक्सपीरियंस देते हैं। हालांकि, एज 50 फ्यूजन के साथ तीन साल तक प्रमुख ओएस रिलीज और चार साल तक सुरक्षा पैच का वादा किया है। दूसरी ओर कंपनी एज 50 नियो के साथ पांच प्रमुख ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सुरक्षा रिलीज प्रदान करती है।

प्राइस

Motorola Edge 50 Neo के 8GB/256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 23,999 है। वहीं, Edge 50 Fusion के 8GB/128GB वेरिएंट का प्राइस Rs 22,999 और 12GB/256GB वेरिएंट का प्राइस Rs 24,999 है।

फैसला

दोनों फोन्स स्पेसिफिकेशन्स शीट पर शानदार लग रहे हैं। हालांकि, Motorola Edge 50 Neo टेस्टिंग के बाद ही हम आपको बता पाएंगे कि ज्यादा दमदार कौनसा डिवाइस है।