Motorola Edge 50 Neo Battery रिव्यू, जानें कितना है दम 

बैटरी क्षमता 

Motorola Edge 50 Neo में कंपनी ने 4310mAh की बैटरी दी है। इसके साथ इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

पीसीमार्क टेस्ट 

> PCMark टेस्ट में फोन की बैटरी को 100% से 20% तक पहुंच जाती है, तो टेस्ट ऑटोमैटिकली  समाप्त हो जाता है। > टेस्ट में Edge 50 Neo की बैटरी लगभग 10 घंटे तक चलती है, वहीं 5,500mAh बैटरी वाला Nord CE4 16 घंटे के बैकअप के साथ मोटोरोला के फोन पर पड़ता है।

यूट्यूब वीडियो टेस्ट

> इस टेस्ट में हम 30 मिनट तक हाई-रिजॉल्यूशन यूट्यूब वीडियो समान ऑडियो और ब्राइटनेस लेवल पर चलाते हैं। > टेस्ट में एज 50 नियो की 215.5mAh बैटरी खपत होती है, वहीं Nord CE4 इस दौरान 165mAh बैटरी खपत करती है। 

गेमिंग टेस्ट 

> गेमिंग टेस्ट में प्रत्येक मोबाइल पर 30 मिनट तक कॉल ऑफ ड्यूटी, रियल रेसिंग 3 और बीजीएमआई गेम खेलते हैं। > इस दौरान मोटोरोला एज 50 नियो 284.46mAh बैटरी की खपत करता है, वहीं वनप्लस Nord CE4 की बैटरी 308mAh तक ड्रॉप हो जाती है। 

चार्जिंग स्पीड 

> मोटोरोला एज 50 नियो को 68W चार्जर से 20 से 100 प्रतिशत (4310mAh)  तक पहुंचने में केवल 37 मिनट लगे। > वनप्लस नॉर्ड CE4 को 100W चार्जर के साथ 20 से 100 प्रतिशत तक पहुंचने में 35 मिनट लगता है। इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी है।

कीमत 

Motorola Edge 50 Neo के शुरुआती 8GB रैम और 256जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय     23,999 रुपये है। यह MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है।

निष्कर्ष

चार्जिंग टेस्ट के आधार पर देखें, तो इस प्राइस रेंज मे वनप्लस नॉर्ड CE4 सबसे अच्छा बैटरी बैकअप प्रदान करता है,वहीं एज 50 नियो गेमिंग टेस्ट में आगे रहता है। बैटरी परफॉर्मेंस में Nord CE4 अपने सेगमेंट में सबसे आगे रहता है।