मोटोरोला के एज सेगमेंट में यह बिल्कुल नया फोन है। 3000 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार 6.4-इंच सुपर HD LTPO डिस्प्ले है। 8जीबी रैम और 256जीबी वैरियंट की 23,999 रुपये है।
CMF by Nothing Phone 1 5G की कीमत 19,990 रुपये है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज, 5000 एमएएच की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
Samsung Galaxy M35 5G की कीमत 24,498 रुपये है। इसमें 6.6 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले, FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश, Exynos 1380 प्रोसेसर है।
Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा है। बेस वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है।
वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 5G 19,998 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 5500 एमएएच बैटरी, 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग है। इसके साथ 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।
OPPO F27 5G की कीमत 24,999 रुपये है। इसमें 6.67 FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 32MP Sony IMX615 सेल्फी कैमरा और 45W SUPERVOOC जैसे फीचर्स हैं। यह एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14.0 पर रन करता है।
iQOO Z9s 5G की कीमत 19,998 रुपये है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 5500mAh बैटरी और 44W फ्लैशचार्ज की सुविधा के साथ आता है।