Motorola Edge 50 Neo वीगन लेदर फिनिश और चार पैनटोन-सर्टिफाइड कलर नॉटिकल ब्लू, लट्टे, ग्रिसैल और पॉइन्सियाना में आती है। वहीं Nothing Phone 2a क्लासिक ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन में आता है।
Motorola Edge 50 Neo में 6.4-इंच 1.2K pOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस है, वहीं Nothing Phone 2a में 6.7-इंच FHD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
सॉफ्टवेयर की बात करें, तो Motorola Edge 50 Neo फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जबकि Nothing Phone 2a एंड्रॉयड 14 पर आधारित NothingOS पर चलता है।
Motorola Edge 50 Neo रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी, 13MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो है। वहीं Nothing Phone 2a में 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।
Motorola Edge 50 Neo फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि नंथिग फोन 2ए में आपको मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर मिलता है।
Motorola Edge 50 Neo में 4310mAh बैटरी और 68W चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है, जबकि Nothing Phone 2a में 5000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट है।
Motorola Edge 50 Neo में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है, जबकि Nothing Phone 2a 8GB/12GB रैम , 128GB/256GB स्टोरेज वैरियंट में आता है।
Motorola Edge 50 Neo के 8जीबी रैम और 256जीबी की कीमत 23,999 रुपये है, वहीं Nothing Phone 2a के 8GB/128GB की कीमत 23,999 रुपये, 8GB/256GB की कीमत 25,999 रुपये और टॉप वैरियंट 12GB/256GB की कीमत 27,999 रुपये है।