> Motorola Edge 50 Neo में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, 8जीबी रैम, 256जीबी स्टोरेज और कीमत 23,999 रुपये है। > OnePlus Nord CE4 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8जीबी रैम, 256जीबी तक स्टोरेज और शुरुआती वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है।
> Motorola Edge 50 Neo का सिंगल और मल्टी कोर स्कोर क्रमशः 1054 और 3058 रहता है। > OnePlus Nord CE4 का सिंगल और मल्टी कोर स्कोर क्रमशः 1138 और 2950 रहता है
> Motorola Edge 50 Neo फोन का एनटूटू स्कोर 669760 रहता है। > OnePlus Nord CE4 फोन का एनटूटू स्कोर 819347 रहता है
> Motorola Edge 50 Neo का सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 64 प्रतिशत रहता है। > OnePlus Nord CE4 का सीपीयू थ्रॉटल टेस्ट में पीक परफॉर्मेंस आउटपुट 73.1 प्रतिशत रहता है।
> Motorola Edge 50 Neo पर 30 मिनट तक COD गेम खेलने पर टेम्परेचर 9.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाती है। > OnePlus Nord CE4 पर 30 मिनट तक COD गेम खेलने पर टेम्परेचर 9.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाती है।
बेंचमार्क टेस्ट के आधार पर Nord CE4 परफॉर्मेंस में Edge 50 Neo से बेहतर है। हालांकि गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में Edge 50 Neo आगे है, जो कई यूजर्स को आकर्षित करेगा। सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के आधार पर Edge 50 Neo बेहतर है, क्योंकि इसमें Smart Connect जैसे कुछ खास ऐप्स हैं।