Motorola Edge 50 Pro की कमियां और खूबियां, जानें यहां

फोन खरीदने के कारण

शानदार डिजाइन

फोन Luxe Lavender, Moon Light Pearl और Black Beauty कलर ऑप्शन में आता है जो कि दिखे में काफी अट्रैक्टिव हैं। इसके अलावा डिवाइस मैट फिनिश एलुमिनियम फ्रैम और IP68 से लैस है।

खूबसूरत स्क्रीन

इसमें 144Hz और 2,000 निट्स के साथ 6.7-इंच 1.5K रिजोल्यूशन pOLED कर्व्ड डिसप्ले है। इसमें ब्लू लाइट प्रोटेक्शन, डीसी डिमिंग आदि जैसे फीचर है। वहीं, डिसप्ले के कलर आउटडोर और इंडोर में अच्छा परफॉर्म करता है।

इंप्रेसिव रियर कैमरा

इसमें 50MP+13MP+10MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। तस्वीरों में डिटेल, शार्पनेस और डाइनामिक रेंज हैं। साथ ही तस्वीरों में कलर्स और कॉन्ट्रॉस्ट लेवल भी अच्छे आते हैं।

चार्जिंग स्पीड

फोन 125W वायर और 50W वायरलैस चार्जिंग है। वहीं, डिवाइस के साथ 125W चार्जर मिलता है जो कि 30 मिनट में 0-100 प्रतिशत तक फोन को चार्ज कर देता है।

फोन न खरीदने के कारण

परफॉर्मेंस

फोन में Snapdragon 7 Gen 3 SoC है। हालांकि, फोन बेंचमार्क में अच्छा स्कोर करता है। लेकिन, इस कीमत में पहले से मार्केट में मौजूद फोन इस डिवाइस से ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस प्रोवाइड कर रहे हैं।

फ्रंट कैमरा

Moto Edge 50 Pro में 50MP फ्रंट कैमरा है। यह तस्वीरों को ओवरएक्सपोज कर देता है जिससे रंग थोड़ा फीका पड़ जाता है।