Motorola Edge 50 Pro में वीगन लैदर बैक दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। Galaxy A35 में ग्लास रियर बैक दिया गया है, जो स्मार्टफोन को हाथ में लेने पर प्रीमियम अहसास देता है। वहीं, दोनों फोन में फ्रंट पर सेंटर पंच होल है।
Edge 50 Pro 5G में 6.7 इंच का 1.5k 3डी कर्व pOLED डिसप्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR10+ है जबकि, Galaxy A35 में कंपनी ने 6.6-इंच 120Hz FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया है।
Edge 50 Pro 5G फोन को ब्रांड पॉवरफुल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। वहीं, Galaxy A35 फोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आता है।
Edge 50 Pro 5G फोन में 12GB तक रैम 256GB तक की स्टोरेज है जबकि, Galaxy A35 फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
Edge 50 Pro 5G में Hello UI के साथ लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड 14 पर चलता है। दूसरी ओर गैलेक्सी ए35 में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर आधारित सैमसंग वनयूआई 6 है।
Edge 50 Pro 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा+13MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो लेंस है। Samsung में 50MP मेन सेंसर+8MP अल्ट्रा वाइड और 5MP मैक्रो लेंस मिलता है।
Edge 50 Pro 5G में सेल्फी और रील बनाने वाले यूजर्स के लिए खास 50MP का फ्रंट कैमरा है। वहीं, Galaxy A35 5G 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है
मोटोरोला फोन में 5000mAh की बैटरी 125W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं, गैलेक्सी ए35 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
Motorola Edge 50 Pro 5G के 8GB रैम +256 जीबी वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, गैलेक्सी ए35 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस ₹30,999 और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस ₹ 33,999 रुपये है।