Motorola Edge 50 Pro Vs Vivo V30 5G

डिजाइन

Motorola Edge 50 Pro में वीगन लैदर बैक दिया गया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं, Vivo V30 काफी पतला और कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पर गोलाकार रिंग के बजाय आयताकार एलईडी रिंग है।

डिसप्ले

ऐज 50 प्रो में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5k रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच pOLED डिसप्ले है। वहीं, वीवो वी30 में  एचडीआर 10 प्लस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.78-इंच डिसप्ले है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 50 Pro 5G और Vivo V30 5G दोनों ही फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स बना चिपसेट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है।

मैमोरी

Edge 50 Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं। वहीं, Vivo V30 में  8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है।

रियर कैमरा

Edge 50 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस, 13MP का अल्ट्रा वाइड +मैक्रो लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस है। वहीं, Vivo V30 5G में रियर पर 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

सेल्फी और रील बनाने वाले यूजर्स को Motorola Edge 50 Pro और Vivo V30 में 50MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी

Motorola Edge 50 Pro में 4500mAh की बैटरी 125W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। Vivo V30 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

ओएस

Motorola Edge 50 Pro 5G में Hello UI बेस्ड एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, Vivo V30 में भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 है जो आधारित फन टच ओएस 14 पर काम करता है।