Motorola Edge 50 Ultra में कंपनी ने 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले,144Hz रिफ्रेश रेट, 2500 निट्स ब्राइटनेस दिया है, जबकि Motorola Edge 50 Pro में 6.7-इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स ब्राइटनेस है।
Motorola Edge 50 Ultra में कंपनी ने एंड्रॉयड 14 पर आधारित Hello UI दिया है, वहीं मोटोरोला ऐज 50 प्रो में भी आपको एंड्रॉयड 14 पर आधारित Hello UI है।
Motorola Edge 50 Ultra में रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी ओआईएस, 64MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर है, वहीं मोटोरोला ऐज 50 प्रो में 50MP प्राइमरी (OIS), 10MP टेलीफोटो और 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर है।
Motorola Edge 50 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया है, वहीं आपको Motorola Edge 50 Pro में भी आपको 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Motorola Edge 50 Ultra में कंपनी ने 4,500mAh बैटरी और 125W चार्जिंग सपोर्ट दिया है, वहीं Motorola Edge 50 Pro में भी आपको 4,500mAh बैटरी और 125W चार्जिंग सपोर्ट है।
Motorola Edge 50 Ultra में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है, जबकि Motorola Edge 50 Pro में आपको 8GB/12GB रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
Motorola Edge 50 Ultra में लेटेस्ट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर है,वहीं Motorola Edge 50 Pro में आपको क्वॉलकाम Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
Motorola Edge 50 Ultra के सिंगल 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत 54,999 रुपये है, वहीं मोटोरोला ऐज 50 प्रो के 8GB+256GB की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB की कीमत 35,999 रुपये है।
स्पेसिफिकेशंस के आधार पर देखें, तो मोटोरोला ऐज 50 अल्ट्रा में आपको ज्यादा बेहतर कैमरा और प्रोसेसर मिलते हैं, वहीं डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर फीचर कमोबेश एक जैसे ही हैं। हालांकि अल्ट्रा की कीमत प्रो वैरियंट से अधिक है।