Motorola Edge 50 vs OnePlus Nord 4, किसकी बैटरी में है ज्यादा दम 

White Lightning
Phone

Motorola Edge 50 फोन 5,000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन की बैटरी की तुलना OnePlus Nord 4 की बैटरी से करते हैं और जानते हैं किसकी बैटरी में ज्यादा दम है?

Motorola Edge 50 में कंपनी में 5,000mAh बैटरी और 68-watt टर्बो चार्जिंग सपोर्ट दिया है, वहीं दूसरी और OnePlus Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी और 100-watt सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट है। 

बैटरी क्षमता 

> पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में फोन की बैटरी को 100% से 20% तक गिरने के समय का पता लगता हैं। इस दौरान दोनों फोन को 80% ब्राइटनेस और 50% वॉल्यूम सेट किया गया था। > Motorola Edge 50 की बैटरी 10 घंटे और 59 मिनट तक चला, वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 अपनी बड़ी बैटरी की वजह से 16 घंटे और 58 मिनट तक चला।

पीसी मार्क टेस्ट 

> इस टेस्ट में दोनों फोन पर 50% ब्राइटनेस और वॉल्यूम पर 30 मिनट तक YouTube वीडियो को चलाया गया। > मोटोरोला एज 50 की बैटरी में 250mAh की गिरावट और वनप्लस नॉर्ड 4 की बैटरी में 275mAh की गिरावट दर्ज की गई। तकरीबन 5% की गिरावट।

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट

> 30 मिनट तक 50% ब्राइटनेस व वॉल्यूम के साथ Call of Duty Mobile, Real Racing 3 और BGMI को खेला। > OnePlus Nord 4 में टेस्ट के दौरान औसत 6.3%  (346.5mAh) बैटरी की खपत होती है, वहीं मोटोरोला एज 50 औसत 8.7% (435mAh) गिरावट दर्ज की गई।

गेमिंग टेस्ट

> मोटोरोला एज 50  में 68W टर्बोपावर चार्जर है, वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 में 100W सुपरवूक चार्जर है। > मोटोरोला एज 50 को 20 से 100% तक चार्ज होने में 40 मिनट का लगा, जबकि वनप्लस नॉर्ड 4 सिर्फ 24 मिनट लगे।

चार्जिंग टेस्ट

मोटोरोला एज 50 सिंगल 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 के बेस वैरियंट 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये है

कीमत 

> टेस्ट रिजल्ट को देखें, तो वनप्लस नॉर्ड 4 पीसी मार्क बैटरी टेस्ट, गेमिंग टेस्ट और चार्जिंग स्पीड टेस्ट में बेहतर परफॉर्मेंस करता है। > मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मोटोरोला एज 50 बैटरी के मामले में कमतर है, क्योंकि यह वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट में नॉर्ड 4 के मुकाबले अच्छा करता है और चार्ज होने में सिर्फ 40 मिनट समय लगता है।

निष्कर्ष